हापुड़, सीमन (पंजाब केसरी): अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस 17 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।
संगठन के जिलाध्यक्ष रविकांत विश्वकर्मा, उमंग विश्वकर्मा, राकेश, विपिन आदि ने सोमवार को यहां एक ज्ञापन प्रशासनिक अफसर को दिया और कहा कि विश्वकर्मा दिवस करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है। इस दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।

























