हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : विश्व हिंदू परिषद का रविवार को 57वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसके चलते परिषद ने हापुड़ की चंडी रोड एक कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम में डां. गोविंद सिंह मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे जबकि वाई. राघवल्लू मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित होंगे।
बता दें कि वीएचपी की स्थापना को 56 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। हर वर्ष विश्व हिंदू परिषद अपने स्थापना दिवस को मनाता आया है। इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद रविवोर को भी अपना 57वां स्थापना दिवस मनाएगा जिसमे डां. गोविंद सिंह मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद् के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री वाई. राघवल्लू मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित होंगे।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342

































