हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में मंगलवार की रात को पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय महेंद्र की स्मृति और दिवाली के अवसर पर एक विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दूर से आए कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान मेरठ से आई कवित्री डॉ तुषार शर्मा, डॉ वागिश दिनकर, कवि पदम अलबेला, कवि डॉक्टर सतीश वर्धन आदि ने रचनाओं से समा बांध दिया। इस अवसर पर सभासद अंशुल मित्तल, अशोक, प्रमोद मित्तल, सचिन मित्तल, विनय प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
श्री जी ट्रेडर्स ग्लास की ओर से सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं


























