हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में वायरल हुई राशन डीलर बीर सिंह की वीडियो अब लखनऊ तक पहुंच गई है। उम्मीद है कि जल्द ही इस वीडियो में राशन व अन्य अफसरों पर गाज गिर सकती है। विभाग जल्द ही इस पर कार्रवाई कर सकता है।
अभी हाल ही में कुछ दिन पहले राशन डीलर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो में राशन डीलर घटतौली की बात स्वीकार कर रहा है। साथ ही यह भी कह रहा है कि किसी से कुछ नहीं होगा। चाहें कहीं भी शिकायत कर लें। वीडियो को अगर सुना जाए तो राशन डीलर घटतौली की बात स्वीकार कर रहा है और कह रहा है कि इस एक किलो राशन चोरी का खर्चा ऑफिस में दिया जा रहा है। विभाग अब इस जांच में जुट गया है कि आखिर यह राशन डीलर इस तरह खुलेआम क्यों इतना दम भर रहा है? आखिर वह अफसर कौन है जिनका इसके सर पर हाथ है? सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मामले की जांच शुरु हो चुकी है जिससे विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा है। वायरल वीडियो से विभाग के अधिकारियों की काफी किरकिरी हो रही है।
देखें वीडियो:






















