👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक युवक गोवंश के शव को घसीटता हुआ ले गया. मौके पर मौजूद बजरंग सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यह घटना कैमरे में कैद कर ली और जमकर विरोध किया. बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि शनिवार को सिंभावली के सिखेड़ा के जूहीर चौक पर एक गौवंश की किन्हीं कारणों से मौत हो गई. बजरंग सेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जैसे ही गांव पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति शव को कपड़े में बांधकर घसीटता हुआ ले जा रहा है. इसी बीच दोनों में कहासुनी हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बजरंग सेना का कहना है कि वह मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करेगा.




























