हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में नियमों को दरकिनार कर लगातार सफर जारी है। लेकिन यह लापरवाही जान पर भी भारी पड़ सकती है। ताजा मामला हापुड़ की मोदीनगर रोड का है जहां फ्लाईओवर से गुज़र रहे एक छोटे हाथी के पीछे युवक यात्रा करता हुआ नजर आया। लोगों ने मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और इस तरह यात्रा करने पर कार्रवाई की मांग की है। इस तरह यात्रा करना कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है।

























