हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक तेंदुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र में तेंदुआ घुस आया है जबकि असलियत आपको बता दें कि यह वीडियो जनपद हापुड़ का नहीं बल्कि कर्नाटक का है। वीडियो वायरल होने के पश्चात कपूरपुर क्षेत्र के लोगों में दहशत की स्थिति बनी हुई है लेकिन आपको बता दें कि आपको डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह वीडियो 17 अप्रैल वर्ष 2023 का कर्नाटक के राष्ट्रीय राजमार्ग-67 का है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जिसमे दावा किया गया है कि वीडियो कपूरपुर क्षेत्र के सिरोधन बाईपास का है। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची जिसने जंगलों में कोबिंग की। इस वीडियो की जब ई-हापुर न्यूज़ ने पड़ताल की तो पता चला यह वीडियो कर्नाटक का है जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
VIDEO: अब हापुड़ में बनवाएं नए डिजाइन की इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031


























