👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक गांव निवासी युवती की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसका अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो को पर वायरल कर दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दरअसल कुछ लोगों ने एक युवती की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसका अश्लील वीडियो बना दिया। अश्लील वीडियो पीड़िता के भाई के फोन तक पहुंच गया जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सचिन, तनिश समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
































