हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में अवैध कटान के मामले में वायरल हुई रिश्वत मांगने की ऑडियो प्रकरण में सफाई निरीक्षक वीरेंद्र सिंह तेवतिया और सफाई नायक मोनू के खिलाफ कार्रवाई की गई है. सफाई निरीक्षक को कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है जबकि आउटसोर्सिंग कर्मी मोनू की सेवा को समाप्त कर हटा दिया गया है. वहीं सफाई निरीक्षक का वेतन रोकने के आदेश सोमवार को ही दे दिए गए थे.
हाल ही में शहर में अवैध कटान पकड़ा गया था जिसके बाद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज हुआ था. ऐसे में एक ऑडियो वायरल हुई जिसमें नगर पालिका की ओर से मुकदमे में पैरवी में सहयोग कर आरोपितों को बचाने की बातचीत चल रही है. ऑडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया. मामले की जांच अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम को सौंपी जिन्होंने अपनी रिपोर्ट मंगलवार को एसडीएम दिग्विजय सिंह को सौंपी. सफाई निरीक्षक वीरेंद्र सिंह तेवतिया को क्षेत्र से हटाकर कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है जबकि सफाई नायक मोनू की सेवा समाप्त कर दी गई है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























