हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सपनावत निवासी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद राणा इन दिनों एशियन गेम्स और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है। इस सात सेकेंड के वीडियो में विनोद पंच करते हुए नजर आ रहे हैं। विनोद राणा उर्फ एकलव्य का दावा है कि उन्होंने सात सेकेंड में 67 पंच लगाए हैं जिससे वह कई खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं। विनोद की इससे पहले भी कई वीडियो सामने आ चुकी हैं। अब इस नई वीडियो से खिलाड़ियों में हड़कंप मचा है। महावीर विनोद राणा इन दिनों एशियन गेम्स के साथ-साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में हिस्सा लेने की तैयारी में जुट गए हैं। इससे पहले मुंबई में समुद्र किनारे प्रैक्टिस करते हुए भी उनका एक वीडियो सामने आया था। विनोद राणा 20 फरवरी को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल होंगे और मुकाबले के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























