हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश को कई मेडल दिलाने वाले एकलव्य नाम से प्रसिद्ध महावीर विनोद राणा इन दिनों एशियन गेम्स के साथ-साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में हिस्सा लेने की तैयारी में जुट गए हैं। ईरान के खिलाड़ी यूसुफ ईमानी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए विनोद लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं। विनोद राणा ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह मुंबई में समुद्र किनारे प्रैक्टिस कर रहे हैं। बता दें कि जनपद हापुड़ के सपनावत निवासी विनोद राणा 20 फरवरी को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल होंगे।
विनोद ने 2012 में 20 किमी., 42 किमी अंतरराष्ट्रीय मैराथन में शिरकत की। साल 2015 में किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता तथा साल 2016 में चार बार अंतर्राष्ट्रीय प्रो-रेसलिंग में अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया। साल 2017 में सुपर फाइट लीग में खेले, 2018 में 21 किमी. पूना अंतर्राष्ट्रीय मैराथन में भी अच्छा प्रदर्शन किया। फिर 2019 में 10 किमी. टीसीएस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैराथन में बेहतर प्रदर्शन किया। 2019 में ही जुजित्सु वर्ल्ड रैंकिंग में थाईलैंड में गोल्ड मेडल हासिल किया। 2021 में जुजित्सू एशियन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग प्राप्त की थी।
अब महावीर विनोद राणा एशियन गेम्स के साथ-साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाने के लिए तैयार हैं। फिर से महावीर विनोद राणा 20 फरवरी को विश्व स्तर पर एक और नई पहचान भारत को दिलाने के लिए अपनी मेहनत शुरू कर दी है। ईरान के खिलाड़ी यूसुफ ईमानी ने एक मिनट में 403 का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके है। महावीर विनोद राणा ईरान के खिलाड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए मेहनत जारी है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811



























