हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सपनवात निवासी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद अब बॉक्सिंग पंच स्पीड में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने के लिए दिन रात पसीना बहा रहे हैं। इससे पहले विनोद राणा एक मिनट में 360 पंच मारकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। खिलाड़ी विनोद राणा ने अब तक कई गोल्ड मैडल अपने नाम किये हैं। बता दें कि विनोद 2019 में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। अब विनोद राणा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए तैयारी कर रहे हैं इसके लिए उन्होंने आवेदन भी कर दिया है। बता दें कि विनोद राणा इससे पहले इंटरनेशनल चैंपियनशिप थाईलैंड में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं।
आकर्षक, मजबूत एवं फैंसी टाईल्स उचित दामों पर पाएं संपर्क करें: 9837824010, 8449930105





























