बाबूगढ़ पहुंचे विनीत अग्रवाल शारदा ने भाजपा की नीतियों से कराया अवगत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ छावनी में कटार सिंह गुर्जर इंस्पेक्टर के आवास पर पहुंचे व्यापार प्रकोष्ठ (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा ने लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्रभु श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जागरुक करते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया और कहा कि सभी अपने घर पर कीर्तन कर इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। रामलला के आगमन से भव्य दीपावली होगी। विनीश शारदा ने अपील की कि सभी घरों में दिए जलाएं।
इस अवसर पर विनोद गुप्ता अध्यक्ष पश्चिमी (उ प्र) व्यापार प्रकोष्ठ तथा सुन्दर सिंह चपराना मेरठ आदि के साथ बाबूगढ़ पहुंचे विनीत अग्रवाल शारदा ने अक्षत पूजन के बाद भाजपा की नीति और रीतियों पर चर्चा की। कार्यक्रम में राजीव कुमार चेयरमैनपति, अशोक राना सूबेदार ,अजब सिंह मास्टर, गजेन्द्र सिंह गुर्जर, ब्रहमपाल सिंह ,मास्टर बलजीत सिंह, चौधरी राजपाल सिंह, आशुगोयल व सुनील कुमार सभासद ,लाला अनिल पूर्व सभासद, आदर्श ,हरदीप वर्मा आदि उपस्थित रहे।


























