सामुदायिक प्रयास से ही गांवों को स्वच्छ रखा जा सकता है










सामुदायिक प्रयास से ही गांवों को स्वच्छ रखा जा सकता है
हापुड,सूवि(ehapurnews.com) : स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के राज्य सलाहकार संतोष सिंह ने गढ़ मुक्तेश्वर विकास खंड की ग्राम पंचायत भैना सदर पुर में लोगों को स्वच्छता और स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में देश में प्रथम पुरस्कार जीतने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक प्रयास से गांव को स्वच्छ रखा जा सकता है। इस गांव के लोगों ने इस दिशा में अच्छा कार्य किया है, उसे और आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस ग्राम पंचायत में लोगों ने अपने प्रयास से एक बहुत अच्छा अंबेडकर पार्क विकसित कर रखा है। संतोष सिंह ने लोगों को प्रेरित करने के साथ साथ खुले में शौच मुक्त की निरंतरता और ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए किए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र, स्कूल, आंगनवाड़ी, पंचायत भवन, ब्लैक वाटर प्रबंधन के लिए बनाए गए लीज पिट और ग्रे वाटर प्रबंधन के लिए बनाए गए सोक पिट, नाली, सिल्ट स्केचर, फिल्टर चेंबर और जल स्थिरीकरण तालाब ( wsp) का कार्य देखा। सामुदायिक शौचालय और स्वास्थ्य उपकेंद्र भी देखा। घरों से कूड़ा संग्रहण हो रहा है कि नही घूम कर लोगों से पूछा। लोगों ने बताया कि कूड़ा संग्रहण के लिए प्रति दिन वाहन आ रहा है। घरों में जैविक अजैविक कूड़े के पृथक करण पर भी लोगों से उन्होंने बात की। इसे शत प्रतिशत। घरों में करने के लिए प्रेरित किया। लोगों ने बताया की सब्जी के छिलके को जानवरों को खिला देते हैं।


सत्यापन के दौरान जिला समन्वयक गोपाल राय, प्रीति काला, सहायक विकास अधिकारी पंचायत गढ़ मुक्तेश्वर आनंद प्रकाश सैनी, सचिव विनोद कुमार त्यागी, ग्राम प्रधान और बड़ी तादाद में ग्राम पंचायत के लोग मौजूद रहे। संतोष सिंह ने साफ सफाई को और बेहतर करने समेत अन्य आवश्यक निर्देश स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए दिए।

एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:








  • Related Posts

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

    Read more

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

    डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

    डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

    बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

    बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
    error: Content is protected !!