
खेतों पर काम कर रहे थे ग्रामीण, तभी निकल आया आठ फीट लंबा अजगर
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा के जंगलों में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब शनिवार को किसान गुड्डू त्यागी के खेतों में 8 फीट लंबा एक अजगर निकल आया। अजगर को देखकर ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए कट्टे की मदद से उसे पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। ग्रामीण सुंदर कुमार ने बहादुरी दिखाते हुए अजगर का रिस्क्यू किया जिसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
शनिवार को किसान खेतों पर काम कर रहे थे। तभी अचानक 8 फीट लंबा विशाल अजगर निकल आया। सभी ने बहादुर का परिचय देते हुए अजगर का रिस्क्यू किया। इस दौरान हरीश त्यागी, गुड्डू त्यागी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559



























