
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के लिए मिट्टी ढो रहे डंपरो की वजह से मध्य गंग नहर की सड़क जगह-जगह से जर्जर हो गई है। सड़क टूटने के साथ पुल में भी गहरे गड्ढे हो गए हैं जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने नहर पटरी पर डंपर रोक कर धरना देकर प्रदर्शन किया और कहा कि जल्द ही सड़क को दुरुस्त किया जाए। भाकियू टिकैत की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया। इस दौरान जिला सचिव हिमांशु, मोनू, डॉक्टर युसूफ आदि ने धरना दिया।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी































