👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के ग्राम मुदफ़रा बागड़पुर में जलभराव की समस्या इन दिनों ग्रामीणों के लिए आफत बनी हुई है। जरा सी बारिश ने सड़क को तालाब की शक्ल में तब्दील कर दिया जिससे ग्रामीणों को आने जाने में काफी समस्या हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जल की उचित निकासी ना होने की वजह से उन्हें पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है जिससे क्षेत्र में बीमारी का खतरा भी बढ़ने लगा है।
गांव में जलभराव की समस्या इस कदर है कि स्कूल आने जाने वाले छात्र, दुकानदार, ग्रामीण सभी को चुनौतियों का सामना कर यहां से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि उनकी समस्या पर ध्यान दिया जाए और जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए।
































