मंदिर निर्माण में अड़ंगा से ग्रामीण खफा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ तहसील के गांव बझैड़ा हिंदुवान में एक मंदिर के निर्माण में कुछ लोगों द्वारा अड़ंगा अटकाने से खफा ग्रामीणों ने गुरुवार को हापुड़ उपजिलाधिकारी के दफ्तर पर पहुंच कर विरोध व्यक्त किया और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम हापुड़ को एक ज्ञापन दिया।

गांव बड़ौदा हिंदुवान के युवा अशोक कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं व पुरुष ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर गुरुवार को हापुड़ एसडीएम दफ्तर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 50-60 वर्ष पुराना प्राचीन शिव मंदिर है जिसका जीर्णोद्धार किया जा रहा है, परंतु गांव के कुछ लोग इस कार्य में अड़ंगा लगा रहे है।

ग्रामीणों ने एसडीएम हापुड़ को एक ज्ञापन दिया है जिसमें मांग की गई है कि मंदिर निर्माण में व्यवधान पैदा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
VIDEO: नोएडा नहीं बल्कि हापुड़ में कराएं कार की Ceramic Coating, Rubbing : 9719491595


























