👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुदाफरा बागड़पुर में विकास कार्य न होने से ग्रामीणों में बेहद नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कुछ विकास नहीं हो रहा, उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में समय पर साफ-सफाई होनी चाहिए। नालियों में कूड़ा होने के कारण बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। इसी के साथ पंचायत घर की दीवारें भी टूटी पड़ी है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़कों पर कूड़े का ढेर होने के कारण बारिश के दौरान तालाब ओवरफ्लो हो जाता है जिसका पानी सड़कों पर आ जाता है। ऐसे में आने-जाने में लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान किया जाए।
































