👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गांव भटियाना से हरसिंहपुर-बृजनाथपुर से हो कर गुजरता कादराबाद नाला काफी समय से गंदा पड़ा है जिससे बीमारियों लगातार पनप रही है। गांव हरसिंहपुर-बृजनाथपुर की यह तस्वीर है। बताया जा रहा है कि इस पिछले लगभग सात वर्षों से इस नाले की सफाई नहीं हुई है जिसकी गंदगी के कारण गांव में बीमारी फैलने खतरा है। बारिश अधिक होने के कारण पानी खेतों तक पहुंच जाता है जिससे फसल भी नष्ट हो जाती है।


























