हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अभी भी कई ऐसे मार्ग हैं जो जर्जर अवस्था में है जहां गहरे गड्ढों की वजह से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गढ़मुक्तेश्वर स्याना हाईवे से बृजघाट तीर्थ नगरी बागड़पुर गांव के बीच से जाता यह रास्ता अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। जहां से शिव भक्त भी होकर गुजरते हैं लेकिन यह खराब हालात पिछले लंबे समय से बने हुए हैं। इस तस्वीर को देखकर अपने आप में कई सवाल खड़े हो रहे कि आखिर इस मार्ग को दुरुस्त क्यों नहीं किया गया?
रविवार की सुबह क्षेत्र में हुई बारिश से लोगों को इस रास्ते से गुजरने में और भी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। गहरे गड्ढों के साथ-साथ जगह-जगह पानी भरने से चुनौती दोगुनी हो गई। लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग इस मामले को गंभीरता से लें।




























