👁 0 views Views
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आज़मपुर में पिछले एक महीने में सात पशुओं की मौत हो गई है। इससे पशुपालकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पशुपालक ब्रह्म सिंह का कहना है कि गांव में व्याप्त इस बीमारी के कारण पशुपालकों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है। उन्होंने पशुपालन विभाग पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पशुपालक लीलू त्यागी, राकेश पाल, छोटू, विनय त्यागी आदि के पशुओं की मौत होने से सभी चिंतित हैं।
जनपद हापुड़ में खेती की जमीन बेचने हेतु संपर्क करें: 7037903700


























