हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रेलवे के पुल के नीचे बनें अंडरपास लोगों के जी का जंजाल बनते जा रहे हैं। ये जंजाल लोगों की जान निगलने के लिए तरस रहा है। मामला जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मुर्शदपुर का है। जहां तेज बारिश ने ऐसा कहर बर पाया जिससे गांव के मुख्य रास्ते पर रेलवे अंडरपास में पानी भर गया। पानी थोड़ा बहुत नहीं बल्कि कई फीट तक भर गया। मौत का काल बने इस अंडरपास में लगभग 10 फीट तक पानी भरा हुआ है जिससे ग्रामीणों का दूसरे गांव से संपर्क लगभग टूट गया है।
बता दें कि यह तस्वीर सिर्फ मुर्शदपुर गांव की नहीं बल्कि कई गांवों की है। मुर्शदपुर के हालात यह हैं कि यहां के मुख्य रास्ते पर अंडरपास के तालाब बनने से लोग अपनी रोज रोटी से भी दूर हैं। सवाल यह है कि आखिर जब इस अंडरपास को बनाया था तो सरकारी तनख्वाह पा रहे कर्मचारी हाथ पर हाथ मलते क्यों रहे गए? इस दौरान जलनिकाली की एक बेहतर योजना को जमीन पर क्यों नहीं उतारा गया? क्या सिर्फ कागजों में ही जल निकासी की उचित व्यवस्था की गई? सबसे बड़ा सवाल यह है कि कई दिनों से यहां के अंडरपास में पानी भरा हुआ है। आखिर सरकारी कर्मचारी और अधिकारी कहां है? बारिश के सुहावने मौसम को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि मानों इन सरकारी कर्मचारियों को पकौड़े खाने से फुर्सत ही नहीं है।
तालाब रुपी अंडरपास लगातार हादसे को न्यौता दे रहा है लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। यहां के ग्रामीणों में बेहद गुस्सा भरा है।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099






























