हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली का नदीम के परिवारजनों ने घेराव कर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
बता दें कि सोमवार की सुबह गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली कि क्षेत्र के राजीव नगर निवासी नदीम की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को मृतक के परिजन ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्लाटिंग के धंधेबाजों ने एक भोले-भाले काश्तकार को टैक्स के मकड़जाल में फंसा दिया और भविष्य में काश्तकार के लिए मुसीबत में बनकर…
Read more
























