
आम का हरा पेड़ काटने पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव कुटी में आम का हरा पेड़ काटने का मामला सामने आया है जिससे क्षेत्रवासियों में बेहद नाराजगी है। उन्होंने वन विभाग को मामले से अवगत कराया है। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्रामीण जब क्षेत्र में पहुंचे तो देखा कि आम का हरा पेड़ कटा हुआ है जिसके बाद उन्होंने विभाग को मामले से अवगत कराया। पेड़ के कटान से लोगों में नाराजगी है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























