हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा-बागड़पुर के ग्रामीणों ने गुरुवार को चकबंदी का विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि वह फिलहाल चकबंदी नहीं चाहते जिसे रुकवाने के लिए 237 ग्रामीणों ने सहमति दी और चकबंदी गांव में ना हो इसके लिए शपथ पत्र भी सौंपे जबकि चकबंदी करने के लिए मात्र एक महिला ने सहमति दी।
गांव प्रधान तमसा रानी ने बताया कि गांव में चकबंदी की प्रक्रिया के खिलाफ 99% ग्रामीण है। ऐसे में वह चकबंदी नहीं चाहते।
वहीं भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव सतीश शर्मा और गांव निवासी टीटू पार्चा ने बताया कि कोई भी ग्रामीण इन दिनों चकबंदी नहीं चाहता लेकिन इसके बावजूद भी अधिकारी चकबंदी करना चाहते हैं जिसका वह विरोध करते हैं। इस दौरान नायब तहसीलदार, सहायक चकबंदी अधिकारी, चकबंदी अधिकारी, कानूनगो, लेखपाल आदि चकबंदी के लिए पहुंचे जिसका ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540



























