फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाया










फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाया

हापुड़, सीमन/ अमित कुमार/संजय कश्यप  (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र अंतर्गत गांव पीरनगर में संचालित एक टायर जलाने वाली फैक्ट्री को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आरोप है कि फैक्ट्री में टायरों को जलाकर केमिकल और तेल तैयार किया जा रहा है, जिससे निकलने वाला जहरीला धुआं आसपास के कई गांवों की हवा को प्रदूषित कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत, गले में जलन और आंखों में जलन जैसी समस्याएं होने लगी हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाला काला धुआं दिन-रात वातावरण में फैल रहा है, जिससे मधापुर, पीरनगर, तिगड़ी सहित कई गांव प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि खुले में सांस लेना तक मुश्किल हो गया है।

फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीण बीती रात धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह ग्रामीणों को समझाया और मामला शांत कराया। अधिकारियों ने मामले में उचित जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069








  • Related Posts

    खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है

    🔊 Listen to this खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक खुला नाला हादसे…

    Read more

    हापुड़ के लाखों लोग करा रहे मुफ्त इलाज

    🔊 Listen to this हापुड़ के लाखों लोग करा रहे मुफ्त इलाज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुफ्त इलाज योजना का लागू आयुष्मान कार्ड धारक उठा रहे हैं…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है

    खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है

    हापुड़ के लाखों लोग करा रहे मुफ्त इलाज

    हापुड़ के लाखों लोग करा रहे मुफ्त इलाज

    हापुड़ का अटल गौरव पार्क बना प्रेमी युगल की मनोरंजन स्थली

    हापुड़ का अटल गौरव पार्क बना प्रेमी युगल की मनोरंजन स्थली

    त्रिवेणी गंज में दाम हुए पौने दो लाख रुपए गज

    त्रिवेणी गंज में दाम हुए पौने दो लाख रुपए गज

    कांग्रेस के 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा का घेराव में शामिल होंगे हापुड के कांग्रेसजन

    कांग्रेस के 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा का घेराव में शामिल होंगे हापुड के कांग्रेसजन

    हापुड़ सहित सभी जनपदों में 20-21 फरवरी को लगेगा परिवहन मेला

    हापुड़ सहित सभी जनपदों में 20-21 फरवरी को लगेगा परिवहन मेला
    error: Content is protected !!