👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ ब्लाक के गांव नवादा के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलैक्ट्रेट पहुंच कर गांव नवादा में निर्माणाधीन नवोदय विद्यालय के रास्ते को गांव नवादा के मुख्य रास्ते से जोड़ने की मांग की है।
ग्राम प्रधान इन्द्रेश देवी, पूर्व प्रधान लखनवीर, कुवंरपाल, जगशरण सिंह, रविंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, भगत सिंह, पवनवीर सिंह आदि ग्रामीण सोमवार को जिला कलैक्ट्रेट पहुंचे और मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588




























