हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के उपेड़ा में आबादी के बीच लगाए जा रहे मोबाइल टावर के विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के बीच एक निजी कंपनी द्वारा गांव में मोबाइल टावर लगाने का कार्य किया जा रहा है जिससे निकलने वाली तरंगें स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डालेंगी। टावर का ग्रामीणों ने विरोध किया और जमकर प्रदर्शन किया। इसी के साथ ग्रामीणों ने कहा मोबाइल टावर आबादी के बीच लगने से हादसे की संभावना भी बढ़ जाएगी जिसके चलते उन्होंने बाबूगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान अशोक, पप्पी, नरेंद्र त्यागी, अनीता, पंकज उपाध्याय, आदिल, रिहाना आदि ने प्रदर्शन किया।
हापुड़ से खरीदें रेडीमेट बाउंड्री व इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031

























