हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आवारा सांड के आतंक से कुछ इतने परेशान हैं कि खुद को बचाने के लिए उन्हें पेड़ पर चढ़ना पड़ा। मामला जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव समाना का है जहां पिछले कुछ दिनों से आवारा सांड लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। यह सांड कभी भी हमलावर हो जाता है जो कभी खेतों को नुकसान पहुंचाने लगता है। हाल ही में कुछ ग्रामीण खेतों पर बैठे थे कि यह सांड वहां पहुंच गया। सांड के आतंक से बचने के लिए दो ग्रामीण पेड़ पर चढ़ गए जबकि एक भागकर दूर खड़ा हो गया। ग्रामीणों की मांग है कि सांड को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।
Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606
























