
ग्रामीणों का दावा, नीलगाय पर तेंदुए ने किया हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के खादर इलाके में रेते वाली मढेया में एक जंगली जानवर ने नीलगाय पर हमला कर दिया। ग्रामीणों का दावा है कि तेंदुए ने नील गाय पर हमला किया जिससे ग्रामीणों में दहशत की स्थिति है। वहीं वन विभाग मामले की जांच में जुट गया है जिसका कहना है कि क्षेत्रवासी अकेले खादर में खेतों पर ना जाएं। फिलहाल वन विभाग की टीम जांच पड़ताल व पदचिन्हों की तलाश में जुटी है। ग्रामीणों का दावा है कि क्षेत्र में तेंदुए का आतंक है। ऐसे में उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए और समय पर तेंदुए को पकड़ा जाए।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं ‘अमूल बटर मसाला डोसा’ मात्र ₹100 में: 7017570838, 7668606012
























