👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर के प्रधान फराहीम को सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं। पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। प्रधान ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
बता दें सोशल मीडिया पर प्रधान का विरोधी नाम से अकाउंट बनाया गया है जिससे लगातार प्रधान फराहीम को धमकियां मिल रही हैं। धमकी में पीतल की बारिश की बात भी कही जा रही है। प्रधान का कहना है कि उनपर दो बार पहले भी हमला हो चुका है। अब उन्होंने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 506, 507 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Techno Blast के लिए FREE में रजिस्ट्रेशन: 8279806606



























