‘विकास ग्लोबल स्कूल’ में धूमधाम से मनाया गया ‘विकास उत्सव’










‘विकास ग्लोबल स्कूल’ में धूमधाम से मनाया गया ‘विकास उत्सव’

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): Vikas Global School में 14 फरवरी 2026 को वार्षिक उत्सव “विकास उत्सव” अत्यंत हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरिंदर सिंह तेवतिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख ममता तेवतिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।

-कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों नृत्य, नाटक, संगीत एवं देशभक्ति प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं सृजनात्मकता पूरे आयोजन में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

इस वर्ष विकास उत्सव की केंद्रीय थीम “स्नेह संस्कार” रही। थीम के अंतर्गत एक बच्चे की जीवन-यात्रा को “कल्पवृक्ष” के रूपक के माध्यम से अत्यंत भावनात्मक एवं प्रेरणादायी ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति में पीढ़ियों के बीच के अंतर (Generational Gap) को प्रभावशाली रूप से दर्शाते हुए यह दिखाया गया कि किस प्रकार एक नन्हा बालक, जो नर्सरी कक्षा में मासूम कदमों के साथ विद्यालय में प्रवेश करता है, विभिन्न अवस्थाओं से गुजरते हुए जीवन के मूल्यों, संस्कारों एवं शिक्षा से समृद्ध होता है। कल्पवृक्ष की प्रतीकात्मक प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि विद्यालय वह उर्वर भूमि है जहाँ स्नेह जल है, संस्कार खाद हैं और शिक्षा प्रकाश है- जिनसे पोषित होकर प्रत्येक छात्र एक फलते-फूलते वृक्ष की भाँति समाज को अपनी उपलब्धियाँ प्रदान करता है।

विद्यालय के चेयरमैन विकास कुमार तेवतिया ने अपने संबोधन में कहाः

“विकास उत्सव हमारे विद्यार्थियों की रचनात्मक ऊर्जा और समर्पण का उत्सव है। हमारा उद्देश्य केवल शैक्षणिक प्रत्येक छात्र के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना उत्कृष्टता तक सीमित नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यालय की प्रधानाचार्या वर्षा सिंह तेवतिया ने कहा:

“हमारे विद्यार्थियों ने जिस उत्साह, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुतियाँ अभिव्यक्ति, नेतृत्व एवं आत्मबल को सशक्त बनाता है।” साथ प्रस्तुतियां दीं, वह सराहनीय है। यह मंच बच्चों में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926








  • Related Posts

    हापुड के प्रवीण सेठी राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत

    🔊 Listen to this हापुड के प्रवीण सेठी राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीतहापुड, सीमन (ehapurnews.com):पंजाबी समाज को एक जुट करने में लगे हापुड के प्रवीण सेठी…

    Read more

    धौलाना विधायक ने किया सड़क कार्य का पूजन

    🔊 Listen to this धौलाना विधायक ने किया सड़क कार्य का पूजन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक धर्मेश ने गांव हसनपुर बंबावड़ मार्ग के मरम्मत कार्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड के प्रवीण सेठी राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत

    हापुड के प्रवीण सेठी राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत

    धौलाना विधायक ने किया सड़क कार्य का पूजन

    धौलाना विधायक ने किया सड़क कार्य का पूजन

    ग्राम प्रधान के अचानक गिरने से मौत

    ग्राम प्रधान के अचानक गिरने से मौत

    फाल्गुन अमावस्या पर गंगा स्नान हेतु उमड़े श्रद्धालु

    फाल्गुन अमावस्या पर गंगा स्नान हेतु उमड़े श्रद्धालु

    कपिलदेव ने विधानसभा में उठाई बैंच की मांग

    कपिलदेव ने विधानसभा में उठाई बैंच की मांग

    हापुड़ में 22 फरवरी को लगेगा मेगा व वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

    हापुड़ में 22 फरवरी को लगेगा मेगा व वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर
    error: Content is protected !!