हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड निवासी विकल्प भारद्वाज पुत्र मनोज भारद्वाज यूक्रेन से मेडिकल की डिग्री लेकर हापुड़ लौटे हैं जिन्हें इस अवसर पर बधाइयां मिली है। यूक्रेन में ओडिशा नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में वर्ष 2017 से 23 तक मेडिकल की शिक्षा ग्रहण करने वाले विकल्प यूक्रेन युद्ध के दौरान मुश्किल चुनौतियों का सामना करते हुए वतन लौटे थे। ओडिशा में थोड़ी शांति होने के पश्चात छह महीने पहले अंतिम साल के छात्रों को वहां वापस बुला लिया गया लेकिन विकल्प के जाने के बाद माता-पिता की धड़कनें भी बढ़ने लगी। शनिवार को विकल्प भारद्वाज एमबीबीएस एमडी फिजिशियन की डिग्री लेकर घर लौट आया जिसका परिजनों ने स्वागत किया।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT


























