हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा ने हापुड़ सदर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक विजयपाल आढ़ती को प्रत्याशी बनाया है, गढ़ से कमल सिंह मलिक का टिकट काटकर हरेंद्र चौधरी तेवतिया पर दांव चला है जबकि धौलाना से भाजपा ने पूर्व विधायक धर्मेश तोमर को मैदान में उतारा है।
बसपा ने धौलाना में गठबंधन के असलम चौधरी के सामने बासिद को उतारा है। वहीं बसपा ने गढ़मुक्तेश्वर सीट से हाजी मोहम्मद आरिफ को मैदान में उतारा है। बता दें कि हाजी मोहम्मद आरिफ की पत्नी नसरीन जहां जिला पंचायत के वार्ड नंबर 2 से सदस्य हैं। गढ़ से कांग्रेस की आभा चौधरी मौदान में हैं। बसपा हापुड़ सीट से मनीष उर्फ मोनू पर पहले ही मोहर लगा चुकी है जहां से रालोद सपा गठबंधन ने पूर्व विधायक गजराज सिंह को मैदान में खड़ा किया है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288




























