श्री शिक्षा प्रसार समिति चुनाव में विजय गोयल व अशोक बीमा आमने-सामने










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के एस.एस.वी डिग्री कालेज व इंटर कालेज का संचालन करने वाली शैक्षिक संस्था श्री शिक्षा प्रसार समिति हापुड़ के चुनाव का बिगुल बज चुका है और चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग लंगोट कस कर चुनाव के अखाड़े में आ कूदे है और मतदाताओं से सम्पर्क साधना शुरु कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गुट ने तो चुनाव कार्यालय हेतु रेलवे रोड की तुलाराम धर्मशाला बुक भी करा ली है। एक गुट का नेतृत्व समिति के वर्तमान अध्यक्ष विजय गोयल करेंगे और वह स्वयं अध्यक्ष पर चुनाव लडेंगे। सचिव पद पर अमित जोनी व प्रबंधक पद आनंद प्रकाश बूरा वाले चुनाव मैदान में होंगे। समिति के अन्य पदों पर नामों को अंतिम रुप दिया जा रहा है।

दूसरे गुट से अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार बीमा वाले तथा सचिव पद पर वर्तमान सचिव सुरेंश चंद्र सम्पादक और उप सचिव पद पर अजय कुमार अग्रवाल मुर्गीदाना वाले तथा प्रबंधक पद पर सुधीर अग्रवाल चोटी प्रत्याशी होंगे। अन्य पदाधिकारियों व समिति के सदस्यों को अंतिम रुप दिया जा रहा है।

बता दें कि समिति के लिए 27 मार्च को मतदान तथा नामांकन आठ मार्च से होगा और 1120 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।

सरकारी नौकरी के लिए बचपन से ही करें बच्चे को तैयार: 8710828384, 8710848586







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!