हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बिजली विभाग और विजिलेंस की छापेमारी के बाद भी बिजली चोरी पर अंकुश नहीं लग रहा। ऐसे में विभाग की छापेमार कार्रवाई का क्रम जारी है। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने हापुड़ की रामपुर रोड पर स्थित दो मकानो में बिजली चोरी पकड़ी जहां बिजली की चोरी कर एसी और फ्रिज चलाए जा रहे थे।
हापुड़ की रामपुर रोड पर स्थित अलीनगर में 60 गज के घर के अंदर ही 10 किलो वाट तक की बिजली चोरी पकड़ी गई है जहां कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। विजिलेंस विभाग ने छापामारी कर चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया। अचंभे की बात यह है कि घर में गैस सिलेंडर नहीं था और पूरा काम इंडक्शन से हो रहा था। इस दौरान बिजली चोरी से ऐसी, फ्रिज, कूलर भी चलाए जा रहे थे। वहीं अन्य उपभोक्ता पर 50,000 से अधिक की बकायदारी थी फिर भी बिजली की चोरी की जा रही थी। विजिलेंस विभाग की टीम ने दोनों के खिलाफ बिजली चोरी के मामले दर्ज कराए हैं। इस दौरान एई एससी यादव, प्रभारी निरीक्षक मुमताज खान, बृजेंद्र, अमित, अफरोज आदि उपस्थित रहे।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625


























