हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विजिलेंस विभाग की टीम ने हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित कन्हैया एंक्लेव में छापामारा जहां चोरी की बिजली से एक ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पकड़ा गया। रविवार की रात में टीम ने कार्रवाई कर छह किलोवाट से अधिक की चोरी पकड़ी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
हापुड़ में अवैध तरीके से ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशनों का संचालन हो रहा है जो बिजली चोरी कर ई-रिक्शा चार्ज करते हैं। ऐसे में हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित कन्हैया एंक्लेव में विजिलेंस ने कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे एक ई रिक्शा चार्ज स्टेशन पर छापा मारा और मुकदमा दर्ज कराया। विष्णु शर्मा पुत्र चंद किरण शर्मा के यहां की गई छापामार कार्रवाई में एक दर्जन से अधिक ई-रिक्शा चार्ज की जा रही थी।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540


























