👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिजली चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम हापुड़ की विजिलेंस टीम प्रदेश के अन्य जिलों में भी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में विजिलेंस विभाग की टीम ने बिजनौर में क्रेशर पर करीब 20 लाख की बिजली चोरी पकड़ी और कार्रवाई की। बिजनौर में स्थित क्रेशर बिजली चोरी कर चलाया जा रहा था। जहां विजिलेंस विभाग की टीम ने 20 लाख का जुर्माना लगाया। इसी के साथ टीम ने अमरोहा में भी छापा मार कार्रवाई की लेकिन वहां कोई बिजली चोरी नहीं मिली। विजिलेंस विभाग की टीम में एई एससी यादव, एक्सईएन रेड धीरेंद्र कुमार, एई मीटर गौरव पाल, पप्पू सिंह आदि उपस्थित रहे।
पुराने गद्दे लाए और नए गद्दे पर पाएं भारी डिस्काउंट, 10 साल की गारंटी: 8449620229





























