हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उदयपुर कांड के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में अलर्ट घोषित किया गया हैं जिस पर जनपद हापुड़ का प्रशासन व पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि हुड़दंगी को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि उदयपुर कांड को देखते हुए जनपद की पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं और जनपद के सभी ग्यारह थानों के अंतर्गत पुलिस गश्त बढ़ाई गई हैं और संवेदनशील स्थानों पर कड़ी नजर रखी जा रही हैं। समाज के जिम्मेदार लोगों के माध्यम से लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही हैं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा हैं कि पुलिस की चार टीमें सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही हैं। अफवाहों से भरपूर खबरें, भड़काऊ व आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर पोस्ट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























