हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बिजली चोरों के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए विजिलेंस टीम ने रविवार को हापुड़ के मोहल्ला फूल गढ़ी, कोटला सादात में जांच की और बिजली चोरों को पकड़ा। ऊर्जा निगम की विजिलेंस की टीम की छापेमारी में लाखों रुपए की बिजली चोरी पकड़ी गई और पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके साथ ही सभी पर जुर्माने की कार्रवाई भी की गई है।
प्रवर्तन दल के सहायक अभियंता एससी यादव और प्रभारी निरीक्षक मुमताज़ खान के अनुसार लाइन लॉस को कम करने के लिए विजिलेंस टीम ने रविवार को हापुड़ के सात स्थानों पर छापामार कार्रवाई की जहां चेकिंग के दौरान पांच भवन पर बिजली चोरी मिली। मोहल्ला फूल गढ़ी मोहल्ला कोटला सादात में पांच बिजली चोरों के यहां लाखों की बिजली चोरी पकड़ी जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जुर्माना लगाया गया है।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS


























