
विजिलेंस विभाग ने 10 घरों में पकड़ी बिजली चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने दत्तियाना में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया और इस दौरान 10 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। बिजली चोरों में इस दौरान हड़कंप की स्थिति बनी रही। विजिलेंस विभाग की टीम ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
दत्तियाना बिजली घर के जेई महेश चंद्र शर्मा और विजिलेंस टीम में परिवर्तन दल के प्रभारी गंभीर सिंह ने बताया कि टीम ने गांव दत्तियाना में अभियान चलाया और बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की। घर में कटिया डालकर बिजली चोरी मिली। इस दौरान महिला मुख्य आरक्षी पवित्र देवी, मोहित शर्मा, उमेश कुमार, पुनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365































