हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हाफिजपुर के गांव बड़ौदा सिहानी में संचालित एक मावा फैक्ट्री में रविवार की सुबह एक वायलर फटने से हुई एक बालिका की मौत तथा 20 लोगों के घायल होने तथा कई मकानों के क्षतिग्रस्त होने के हादसे की जिलाधिकारी अदिति सिंह ने मैजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए है। यह जांच धौलाना के उपजिला मैजिस्ट्रेट अरविंद कुमार को दी गई है।
एक सरकारी प्रेस नोट में बताया गया है कि थाना हाफिजपुर के गांव बड़ौदा सिहानी में विनीत शर्मा द्वारा संचालित मावा भट्टी के वायलर में अत्यधिक गैस हो जोने के कारण वायलर फटने की घटना हुई है। इस हादसे में घायल पांच व्यक्तियों को हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल में तथा 14 लोगों को मधु अस्पताल में दाखिल कराया गया है। एक घायल व्यक्ति रिजवान को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। तथा इस हादसे में सदाकत की पांच वर्षीया बेटी मिस्वाह की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

























