हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना (प्रचार-प्रसार अभियान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद मोदी ने मंगलवार को यहां कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु भ्रमण कर रहे है। अभियान के प्रथम चरण में आज वह हापुड़ पहुंचे। हापुड़ के लौकेश सिरोही को अभियान के आइटी विभाग में राष्ट्रीय सह संयोजक मनोनित किया गया है। श्री प्रहलाद मोदी ने हापुड़ में कार्यालय का उद्घाटन भी किया।
प्रधान मंत्री जनकल्याणकारी योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद मोदी ने कहा कि उनका उद्देश्य केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है और यह देखना कि कोई भी पात्र व्यक्ति कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंछित न रह जाए। उन्होंने लोगों से अभियान से जुडऩे और लोगों की मदद करने का आह्वान किया। श्री प्रहलाद मोदी का स्वागत भाजपा नेता विनित दीवान, चौधरी हरीराज सिंह, सतीश प्रधान,लौकेश सिरोही,प्रवीन सिंघल आदि ने किया।

Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169
























