वीडियो देखें:
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कानूनों को ताक पर रखकर सड़क पर मौत मंडरा रही है। यहां तक कि इससे ट्रैफिक पुलिस, एआरटीओ आंख मीचकर सो रहा है। यहां इन्हें देखकर आंखें मीच लेता है। हापुड़ की सड़कों पर मयूरी चलती फिरती यमदूत बनी हुई है। यहां गढ़ रोड पर एक ई-रिक्शा चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़क हादसे को न्योता दे रहा है। ई-रिक्शा में ऑयल के खाली ड्रम कैपेसिटी से ज्यादा भरकर जा रहे हैं। ये मयूरी कभी भी अनियंत्रित होकर हादसे का कारण बन सकती है। हापुड़ में यह पहला मामला नहीं है बल्कि आपको हर जगह ये तस्वीर नज़र आएगी। दुकानदार थोड़ा पैसा बचाने के लिए सड़क पर चल रहे नागरिकों की जान खतरे में डाल देते हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि जब ये चौराहे से गुजरते हैं तो पुलिसकर्मियों की निगाह इन पर क्यों नहीं पड़ती?
Mobile Exchange offer: पुराना मोबाइल बेचें और खरीदे गारंटी के साथ. कॉल करें: 7409166666, 8979760159

































