कोविड-19 वैक्सीन के इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गयी हैं। मेरठ मंडल के जनपद हापुड़ के लिए कोविड वैक्सीन कोविडशील्ड की पहली खेप जनपद हापुड़ में गुरुवार को पहुंच गयी है। वैक्सीन को पुलिस सुरक्षा में जिले के 4 स्थानों पर पहुंचाया जाएगा और जनपद में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनपद के 25 स्थानों पर 16 जनवरी को स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। पहले दिन 400 लोगों को टीका लगाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि कोरोना वैक्सीन टीकाकरण से पूर्व जिले में दो बार माकड्रिल व ड्राई रन का आयोजन किया जा चुका है, जो पूरी तरह सफल रहा है।जनपद में 400 प्राईवेट व सरकारी स्वास्थ्यकर्मियों को प्रथम चरण में टीका लगाया जायेगा। जिले के प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का लगातार बैठकों का दौर चल रहा है।अभियान के दौरान किसी प्रकार की चूक न हो इसके लिए अधिकारी पूरी तरह सतर्कता बरत रहे हैं और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है।शासन से भी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।
EHapur News के पाठकों के लिए विशेष ऑफर, शॉपिंग पर पाए 500/- की छूट




























