VIDEO: हापुड़: भावी ग्राम प्रधान प्रत्याशी के रोड शो में फायरिंग










हापुड़ (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना के गांव बझैड़ा कला में सोमवार को ग्राम प्रधान पद के भावी प्रत्याशी ने भारी संख्या में लोगों के साथ रोड शो निकाला। रोड शो का उद्देश्य प्रतिद्वंदी को ताकत का अहसास कराना था।

रोड शो में बड़ी संख्या में लग्जरी कारें तथा हजारों लोगों की भीड़ चल रही थी। ग्राम प्रधान पद के भावी प्रत्याशी का ग्रामीणों ने जगह-जगह फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। प्रतिद्वंदी को ताकत का अहसास कराने के लिए रोड शो में हथियारों का खुला प्रदर्शन हो रहा था और कई बार फायरिंग की आवाजें सुनी गई।

रोड शो में फायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस सतर्क हो गई। जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन भारी पुलिस बल के साथ गांव बझैड़ा कला पहुंचे। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए हैं। गांव बझैड़ा कला में पूर्ण शांत है और पुलिस गश्त कर रही है।

रोड शो को लेकर गांव में तरह-तरह की अफवाहों का बाजार गर्म है।

वूलन कपड़े खरीदने पर पाएं भारी छूट:







Related Posts

चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

🔊 Listen to this चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में चाइनीज़ मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध और इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से…

Read more

रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के रामनिवास स्मारक बालिका इन्टर कालिज परिसर में सोमवार को विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

तमंचेधारी को मिला दंड

तमंचेधारी को मिला दंड

दहेज लालची पति गया जेल

दहेज लालची पति गया जेल

हापुड़: दबंगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

हापुड़: दबंगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़
error: Content is protected !!