हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):सोमवार को विश्व हिन्दू वाहिनी (हापुड़) द्वारा शहीद भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष में मास्क वितरित किए गए। कोरोना से बचाव के लिए हापुड के अतरपुरा चौपला पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें हापुड पुलिस प्रशासन व विश्व हिन्दू वाहिनी के उत्तर प्रदेश संगठन मन्त्री अखिल शर्मा भी मौजूद रहे। इस मौके पर सरदार रमन सिंह, करन जैन, लखन कश्यप, मुकुल जिन्दल, श्याम शर्मा, मन्दीप तारीका, निशांत अग्रवाल, सागर बाठला, हर्ष बाठला, पंकज भास्कर, अनुज शुक्ला, प्रविंदर चौधरी आदि उपस्थित रहे।
























