हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में घायल आशीष रुहेला का दाया पैर डैमेज हो चुका है। आशीष का इलाज फिलहाल मेरठ में चल रहा है। बता दें कि शुक्रवार की रात को करीब 10 बजे बुलंदशहर रोड पर एक ट्रक और छोटे हाथी में आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें सिंकद्राबाद से हापुड़ लौट रहे छोटे हाथी के चालक आशीष बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। छोटे हाथी में आशीष समेत कुल दो लोग सवार थे जिनमें से ट्याला निवासी आशीष को गंभीर चोटे आई हैं। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
Buy 1 Get 1 Pizza Free: Call Now 8979755041, 7055225333, 9286667087:























