हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मंगलवार की रात को एक सशस्त्र मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी पिलखुवा ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान गांव हसनपुर क्षेत्र में पहुंची तो बाइक सवारों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे पुलिस पर फायर कर भागने लगे। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से एक बदमाश घायल हो गया। घायल की पहचान गौतमबुद्धनगर के थाना जारचा के गांव छोलस के मोनू उर्फ सिब्बू के रुप में हुई है। पुलिस मोनू के साथी विजेंद्र की तलाश कर रही है।
























